गुरुवार, 05 नव॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

कोलकाता-पुणे फ्लाइट का बदला रूट: मेडिकल इमरजेंसी के चलते रायपुर में उतरा विमान

30 अप्रैल 2026 38 व्यू
कोलकाता-पुणे फ्लाइट का बदला रूट: मेडिकल इमरजेंसी के चलते रायपुर में उतरा विमान

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारा।



क्या है मामला

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट रायपुर पहुंची, पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट को दोबारा टेकऑफ कराया गया और वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।



त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी व्यवस्था मुस्तैद

 

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी व्यवस्था मुस्तैद रहती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।