शनिवार, 19 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

जनगणना के लिए बड़ेकनेरा में रात्रि चौपाल से ग्रामीणों को किया जा रहा प्रेरित

28 अप्रैल 2026 15 व्यू
जनगणना के लिए बड़ेकनेरा में रात्रि चौपाल से ग्रामीणों को किया जा रहा प्रेरित

कोण्डागांव। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान गणना का शुभारंभ 01 मई से होने जा रहा है, जो 30 मई तक चलेगा। इस संबंध में कोण्डागावं जिले में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बड़ेकनेरा में रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सरपंच प्रकाश चुरगिया रात्रि चौपाल में स्थानीय बोली हल्बी में ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वेणुगोपाल राव द्वारा स्वगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। 



इस दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 01 मई से प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान गणना की जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी प्रगणकों को समय सीमा में उपलब्ध कराएं।