शुक्रवार, 11 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

दुर्ग: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

07 सित॰ 2026 15 व्यू
दुर्ग: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत

दुर्ग। जिले में तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई।

 

भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास रविवार तड़के करीब 2 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG 07 CX 6750 अनियंत्रित हो गई। वाहन मुख्य मार्ग से सर्विस लेन पार करते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

 

हादसे में प्रतीक ठाकुर (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भास्कर कुमार निषाद (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर 12:30 बजे इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना वजह सामने आ रही है। एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।