धमतरी। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को डिजिटल मंच पर वैश्विक पहचान दिलाने के लिए धमतरी जिला प्रशासन अनूठी पहल कर रहा है। ‘Dhamtari YUVA’ अभियान के तहत 5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का आयोजन किया जाएगा।
इसमें प्रदेशभर के युवा डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और वीडियोग्राफर्स एक मंच पर जुटेंगे।
प्रदेश के चर्चित चेहरे साझा करेंगे अनुभव
मीट-अप में बस्तर से विशाल सागर, बिलासपुर से दीपक पटेल, जगदलपुर से शुभम, दुर्ग से अनुपम सिन्हा तथा धमतरी के खिलेश्वर और दोमेन्द्र निषाद जैसे चर्चित क्रिएटर्स अपनी सफलता की कहानी और तकनीकी अनुभव साझा करेंगे
पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यमों के रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इसके जरिए धमतरी के गंगरेल जलाशय, प्राकृतिक सौंदर्य और वनांचल की लोक-परंपराओं को नए अंदाज में दुनिया के सामने लाया जाएगा।
प्रतिभागियों को डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, प्रभावी स्टोरीटेलिंग, वीडियोग्राफी, पर्सनल ब्रांडिंग और सोशल मीडिया एल्गोरिदम जैसे विषयों पर प्रशिक्षण मिलेगा।
कलेक्टर ने कहा कि युवाओं की तकनीकी दक्षता ही विकास का आधार है। यह आयोजन प्रदेश की प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाएगा और डिजिटल उद्यमिता से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।इच्छुक क्रिएटर्स पंजीयन के लिए 91 78060 83218 पर संपर्क कर सकते हैं।