शनिवार, 19 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

धमतरी में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल शिक्षा विभाग ने दी सहमति

18 फ़र॰ 2026 14 व्यू
धमतरी में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल शिक्षा विभाग ने दी सहमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल राज्य में केवल एक सैनिक स्कूल अंबिकापुर में संचालित है। 

आयुक्त लोक शिक्षण (DPI) ने धमतरी में नवीन सैनिक स्कूल खोलने की सहमति दे दी है। इस आशय का प्रस्ताव, 13 फरवरी को कलेक्टर धमतरी ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा था। इसमें भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी सहमति दी थी। आयुक्त लोक शिक्षण ने सचिव स्कूल शिक्षा को आज पत्र भेज कर सहमति दे दी है।