गुरुवार, 05 नव॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

01 मई 2026 32 व्यू
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है  कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वाेपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। इस समय आवश्यकता है कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।