शुक्रवार, 11 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

बलरामपुर में 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन, 6250 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य

उल्लास नव भारत कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियां

05 सित॰ 2026 15 व्यू
बलरामपुर में 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन, 6250 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य

बलरामपुर। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिले में 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जन-जन को साक्षर बनाना इसका उद्देश्य है।

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 1 से 15 सितंबर तक देशभर में साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिले में इसके तहत तिथिवार गतिविधियां आयोजित होंगी। अभियान का लक्ष्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों को सशक्त बनाना है।

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। सर्वे के अनुसार जिले में कुल 6250 असाक्षर पंजीकृत हैं, जिनमें 3750 महिलाएं और 2500 पुरुष हैं। इनकी तैयारी के लिए जिले में उल्लास केंद्रों का सतत संचालन और अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।